बीते दिन में दर्ज हुईं रिकॉर्ड मौतें, इन राज्यों में कोरोना से हाल बेहाल, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

बीते दिन में दर्ज हुईं रिकॉर्ड मौतें, इन राज्यों में कोरोना से हाल बेहाल, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। विश्व स्तर पर 141,754,944 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 3,025,835 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2157538 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 13276039 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 182553 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,56,16,130 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 2,023 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 1,67,457 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 85.01 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 13.82 फीसदी है। मृत्यु दर 1.17 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 20 अप्रैल को 16,39,357 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 27,10,53,392 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 13,01,19,310 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

दूसरी लहर का प्रकोप इतना ज्यादा है कि अकेले अप्रैल में ही 34 लाख नए केस सामने आए हैं। इसका मतलब कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 21 दिनों में देश में 34 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल में अब तक 34,66,795 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इन 21 दिनों में कुल 20,085 मौतों हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 62,097 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 54,224 मरीज रिकवर हुए हैं और 519 की मौत हो गई। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के  28,395 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 277 लोगों की मौत हुई और 19,430 लोग रिकवर हुए। वहीं उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 29,574 नए मरीज मिले। इस दौरान 14,391 लोग रिकवर हुए और 162 की मौत हो गई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

53889

915626

7472

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

159

5243

64

अरुणाचल प्रदेश

222

16835

56

असम

9032

217296

1145

बिहार

56355

283863

1841

चंडीगढ़

3959

30768

421

छत्तीसगढ़

125688

442337

6274

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1371

4047

4

दिल्ली

85575

807328

12638

गोवा

8241

60145

926

गुजरात 

76500

346063

5615

हरियाणा

49772

318369

3483

हिमाचल प्रदेश 

10027

68164

1219

जम्मू एंड कश्मीर 

13470

134697

2071

झारखंड

33178

137590

1547

कर्नाटक

159177

1025821

13646

केरल

118996

1148671

4978

लद्दाख

1812

10610

134

लक्षद्वीप

517

817

1

मध्य प्रदेश 

78271

350720

4713

महाराष्ट्र 

685552

3213464

61343

मणिपुर

385

29106

378

मेघालय

857

14105

154

मिजोरम

504

4569

12

नागालैंड

257

12299

94

ओडिशा

26134

349377

1953

पुडुचेरी

5073

43184

717

पंजाब

36709

264562

8045

राजस्थान

85571

349946

3268

सिक्किम

488

6172

136

तमिलनाडु

79804

920369

13205

तेलांगना

46488

319537

1876

त्रिपुरा

561

33231

394

उत्तराखंड

21014

106272

1919

उत्तर प्रदेश 

223544

675702

10159

वेस्ट बंगाल

58386

609134

10652

भारत में कुल मामले

2157538

13276039

182553


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।